Kal Ka Mausam 01 July: यूपी में भारी बारिश के साथ मानसून की एंट्री, गर्मी से राहत फिर भी नहीं, IMD का अलर्ट

मानसून ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जिलों में प्रवेश कर लिया है, अगले 2-3 दिनों में पूरे प्रदेश में फैलने की उम्मीद है।






डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी अपना चरम दिखा चुकी है, जिससे आम जन-जीवन उकता गया है। भीषण गर्मी से राहत और किसानों को फसल की बुआई के लिए मानसून का इंतजार है, जिसकाे लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान से कुछ राहत की उम्मीद है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में प्रवेश करते हुए आगे बढ़ चुका है। वर्तमान स्थिति में मानसून प्रदेश के आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जिलों से होकर गुजर रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी मानसून पहुंच सकता है।

कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और 4 और 6 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कल 1 जुलाई और 3 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है।


वहीं, 2-3 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में 1 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान भी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जून से 3 जुलाई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।


पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 3 से 5 जुलाई को बारिश की संभावना और आने वाले दो दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 2 से 6 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 3 से 6 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और आंधी की संभावना है।

गर्मी से अभी राहत नहीं, बढ़ सकता है तापमान

बीते दिन 29 जून को उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान 40-44°C के बीच रहा। 1 से 3 जुलाई के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भी रात का तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, यूपी में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी के चलते बारिश के दौरान स्थानीय स्तर पर गर्मी से अस्थाई राहत की संभावना है।

किसानों को भी दी गई सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मक्का, मूंग और उड़द की परिपक्व फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य जल्द पूरा कर लें। कटी हुई फसल को सुरक्षित और सूखी जगह पर रखें, ताकि उसे बारिश और तेज हवाओं से बचाया जा सके।


तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलों, विशेषकर केले और पपीते के पेड़ों को नुकसान हो सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم

संवाददाता आईडी यहाँ से डाउनलोड करें

NAYAK Bhartiya Nayak

संवाददाता बनेने के लिए

NAYAK Bhartiya Nayak

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume