गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कुशीनगर का एक किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया, क्योंकि वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है।
संवाददाता, कुशीनगर। सोमवार की रात 12 बजे डीआईजी गोरखपुर को फोन कर गोरखनाथ मंदिर व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गोरखपुर और पटहेरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार भोर में धमकी देने वाले पटहेरवा थाना गांव बलुआ तकिया के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर को पकड़ा। पूछताछ में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला, तो एक घंटे बाद उसे छोड़ राहत की सांस ली।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया निवासी अंशु खरवार ने सोमवार रात करीब 12 बजे डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) गोरखपुर को मोबाइल फोन कर गोरखनाथ मंदिर व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
इसके बाद पूर महकमे में खलबली मच गई। तत्काल इंस्पेक्टर नीरज राय के नेतृत्व में गोरखपुर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर धमकी देने वाले का पता लगाने में जुट गई।
लोकेशन मिलते ही भोर में तीन बजे पटहेरवा थाना पहुंच गई। गोरखपुर और पटहेरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम उसके घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई पता चला कि किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे का भी आदी है।
वर्ष 2025 में भी वह तीन बार श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी पुलिस और उच्चाधिकारियों को दे चुका है। उस समय भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
ग्रामीणों ने बताया कि किशोर के माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद है और दोनों अलग-अलग रहते हैं। वह अपनी 70 वर्षीय दादी के साथ रहता है तथा दिनभर इधर-उधर घूमता रहता है।
थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि पूछताछ के लिए गोरखपुर पुलिस किशोर को अपने साथ ले गई थी। आवश्यक पूछताछ के बाद टीम उसे घर लाकर छोड़ दिया।

Post a Comment